
गया, 22 नवंबर 2024, बिहार विधान सभा उप चुनाव -2024 के मतगणना की तिथि दिनांक-23.11.2024 को निर्धारित है। मतगणना कार्यक्रम गया कॉलेज गया में किया जाना है। उक्त अवसर पर उम्मीदवार के साथ-साथ काफी संख्या में उनके समर्थकों वाहनों / पैदल मार्गों से गया कॉलेज, गया आने एवं काफी भीड़ होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण हेतु मतगणना कार्य अवधि में ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल / मार्ग से संबंधित ट्रैफिक प्लान तैयार की गई है, जो निम्न प्रकार है:-
1. वाहनों के लिए नो इण्ट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहरः-
(i) गया कॉलेज मोड़ से गेवाल बिगहा के तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को छोड़कर)।
(ii) जिला पदाधिकारी आवास मोड़ / सुधा डेयरी के पास मोड़ एवं पुलिस लाईन मोड़ से गया कॉलज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को छोड़कर)।
(iii) आशा सिन्हा मोड़ से करीब 200 मी0 पूरब, फर्स्ट कराई मोड़ से गया कॉलेज गेट / पेट्रोल पम्प के तरफ जाने वाली मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
■ वाहनों का वैकल्पिक मार्गः-
(i) जिला पदाधिकारी आवास मोड़ -अतिथि गृह -आशा सिंह मोड़/मिर्जा गालिब ⇒ होते हुए जायेंगे।
(ii) सिकड़िया मोड़ के तरफ जाने वाले वाहनों- पुलिस लाईन मोड़ पुलिस लाईन के पीछे से केन्द्रीय कारा का गेट सिकड़िया मोड़ एवं अपने गण्तव्य को जाएंगे।
(iii) सिकड़िया मोड़ के तरफ से गया शहर में आने वाले वाहनों- गया कॉलेज मोड़ से बाएँ मुड़कर आशा सिंह मोड़ अतिथि गृह मिर्जा गालिब कॉलेज जे०पी० झरणा एवं गेवाल बिगहा होते हुए अपने गनतव्य को जाएंगे।
3. पार्किंग व्यवस्था
(i) उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों का वाहनों की पार्किंग-
1. खेल परिषर गया,
2. गाँधी मैदान एवं
3. पुराना संवाद सदन (गेवाल बिगहा) में की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि खेल परिषर में वाहन पर्किंग करने के लिए सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पुलिस लाईन के पीछे जेल रोड वाले/खेल परिषर के पीछे वाले गेट से प्रवेश कर पार्किंग की जाएगी। खेल परिषर के मेन गेट से होकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
4. बैरिकेटिंग
(i) गया कॉलेज मोड़ / साइबर थाना, गेवाल बिगहा के तरफ आने वाली मार्ग में।
(ii) जिला पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ) / पुलिस लाईन मोड़, गया कॉलेज की ओर जाने वाली मार्ग में।
(iii) फर्स्ट कराई मोड़, जजेज कॉलनी पथ में दोनों तरफ।
(iv) खेल परिषर मेन गेट।
(v) गया कॉलेज मेन गेट दोनों तरफ।
नोटः- गया कॉलेज मोड़ से पुलिस लाईन मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। उक्त ट्रैफिक प्लान बिहार विधान सभा उप चुनाव 2024 के मतगणना कार्य के अवसर पर दिनांक-23.11.2024 को सुबह 05:00 बजे से मतगणना कार्य अवधि तक प्रभावी रहेगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज







