
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने की एवं मुख्य अतिथि भावना यादव (विशेष कर्त्तव्य अधिकारी, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक,उच्चशिक्षा,सागर संभाग, सागर) विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं। संविधान की प्रस्तावना एवं परिचय कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. रजनी दुबे ने प्रस्तुत किया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिये क्विज का आयोजन किया गया जिसमें संविधान से संबंधित 20 प्रश्नों के उत्तर विधार्थियो ने दिये । प्रथम स्थान आदित्य पटैल द्वितीय स्थान रामगोपाल अहिरवार एवं तृतीय स्थान शिवप्रताप राजपूत ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्रवारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में डॉ. सिद्धि त्रिपाठी एवं डॉ उदित मलैया ने संविधान दिवस के बारे में छात्रों को मार्गदर्शन दिया । विश्वविद्यालय के एम.ए, बी. ए.एवं बी.एस.सी.के विधार्थियों ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ. मुकेश अहिरवार ने संविधान के गठन संबंधी विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. भावना यादव ने संविधान दिवस को मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। सहायक कुलसचिव, डॉ. पंचम सनोडिया ने संविधान के महत्व को स्पष्ट करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में डॉ. एम. के. मिश्रा, डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. भावना पटैल, डॉ. स्वर्णलता तिवारी, डॉ. सिम्मी मोदी, डॉ. महिमा तिवारी, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. शुभांशु शुक्ला तथा विश्वविद्यालय का स्टाफ एवं विधार्थियों की उपस्थिति रहे।




