A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्टेज पर चढ़ने को लेकर मारपीट

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

गाजीपुर जिले के शादियाबाद के एक गांव में रविवार को आजमगढ़ से आई बरात में स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह तक चली पंचायत में वर और वधू पक्ष ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे को बिना विवाह के लौटना पड़ा।

आजमगढ़ के जहानागंज से बरात शादियाबाद के गांव पहुंची थी। द्वार पूजा के बाद सभी ने जलपान उसके बाद भोजन किया। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि आशीर्वाद देने के लिए घराती पक्ष की महिला स्टेज पर चढ़ गई। इसी बीच नशे में घुत बराती ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। दूल्हे और उसके परिवार के लोग बरातियों को समझाने के बजाय खुद मारपीट करने लगे। यह बात दुल्हन को खराब लगी। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके बड़े भाई को रोक लिया। दूसरे दिन सुबह तक पंचायत चलती रही। दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ऐसे में बरात बैरंग लौट गई।

Back to top button
error: Content is protected !!