A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार करके भेजे गए जेल

एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

*प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 10.12.2024*

*थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद अभियुक्त अजीम को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.12.2024 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध देशी तमंचा (12 बोर) व 01 जिन्दा कारतूस (12 बोर) के साथ अभियुक्त अजीम पुत्र फरिद उर्फ फारियाद उर्फ मिन्नी निवासी कस्बा व थाना ईसानगर खीरी को ईसानगर से गणेशपुर मार्ग पर भट्टे के पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 अजीम उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 531/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान मा० न्यायालय किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अजीम पुत्र फरिद उर्फ फारियाद उर्फ मिन्नी निवासी कस्बा व थाना ईसानगर खीरी।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री अंकुर कुमार थाना ईसानगर जनपद खीरी
2. का0 सोनवीर सिंह थाना ईसानगर जिला खीरी
3. का0 शिवकुमार थाना ईसानगर जिला खीरी

Back to top button
error: Content is protected !!