आज महराजगंज जनपद के बासपार बैजौली में स्थित देवलाली कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया एवं अपने आसपास महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व उनसे किस तरह से बचें और उनपर कैसे कारवाही करायें तथा असामाजिक तत्वों से अपने आप को किस तरह सुरक्षित रखें इसके बारे में जानकारी दी गई। तथा उन्हें हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर 1090 व 181 महिला हेल्पलाइन व 112 पुलिस आपातकालीन नम्बरो की जानकारी दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर टी पी बर्मा व बरिष्ठ शिक्षक धर्मराज गौतम ओमप्रकाश गंगा प्रसाद भारती ईश्वर चन्द्र निगम सुधा पासवान आनन्द मणि त्रिपाठी अनुराग मिश्रा आदि शिक्षकों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये एवं छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।