A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र हितग्राही लाभान्वित हों- विधायक श्री विश्वामित्र पाठक

चमरौहा, अमिलिया एवं सेमरी में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित व्यक्तियों एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने की मंशा से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारंभ किया गया है। आप सभी बढ़ चढ़कर अभियान में हिस्सा लें ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके। उक्त बातें विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत चमरौहा, अमिलिया एवं सेमरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान कार्यक्रम में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्यापूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने अभियान में सम्मिलित 45 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली 63 सेवाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें आपका आवेदन पंजीकृत कर पोर्टल पर दर्ज होगा। शिविर में निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण यहीं पर कराकर आपको हितलाभ दिया जाएगा। शेष आवेदनों का निराकरण 26 जनवरी 2025 के पूर्व कराकर आपको योजना से लाभान्वित एवं सूचित किया जाएगा। आवेदन अस्वीकृत की दशा में भी अस्वीकृत के कारण से अवगत कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि इस अभियान में गठित संपर्क दल घर-घर जाकर योजनाओं एवं अभियान की जानकारी दे एवं पात्रतानुसार आवेदन ले ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को जानकारी मिल सके एवं आवेदन कर पात्रतानुसार लाभ ले सकें। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

उपखण्ड अधिकारी श्री एस पी मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शामिल योजनाओं एवं प्रदाय की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आप सभी अपनी समस्याओं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन निर्धारित स्टाल में दें, आपके आवेदन का पंजीयन पोर्टल पर होगा। आवेदन पर क्या कार्यवाही ध्निराकरण हुआ अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती धर्मी पटेल सरपंच चमरौंहा, श्रीमती पार्वती वर्मा सरपंच अमिलिया, उषा पटेल सरपंच सेमरी, श्री रविशंकर मिश्रा अभियान प्रभारी सिहावल, श्रीमती साक्षी गौतम तहसीलदार सिहावल, श्री अखिलेश तिवारी प्रबंधक एनआरएलएम, श्रीमती अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, श्री सिद्दार्थ गौतम, श्री जय शंकर द्विवेदी, श्री कपूरचंद्र शाहू, श्री गजराज सिंह, श्रीमती उषागोपाल पटेल, श्री अनिल गुप्ता, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री भोले सिंह, खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, हितग्राही बंधु, गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!