
पति से हुए विवाद में खाया जहरीला पदार्थ
बांदा
नरैनी घर में जहरीला पदार्थ खा लेने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। सास और ससुर ने बाइक में बैठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।कोतवाली क्षेत्र स्थित केकड़ापुरवा अंश गुढ़ा कला निवासी 25 वर्षीय रोशनी निषाद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे नरैनी कस्बे गई थी। दुकान से सल्फास ले आई। पति राजाबाबू गुजरात के सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पति से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी के डॉ. लवलेश पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



