A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबररायबरेली

अहिया रायपुर मां शीतला मंदिर प्रांगण में 13 से 17 फरवरी तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

IMG 20250201 WA0337

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता रायबरेली
मो 9170804072

रायबरेली _ जनपद में माँ शीतला शनि सरकार और सर्वेश्वर खाटू श्याम धाम के अध्यक्ष अमिय शुक्ला जी और माया शंकर शुक्ला उर्फ गांगुली शुक्ला ने बताया की अशोक श्रीवास्तव के इस प्राण को पूरा करते हुए खाटू श्याम मंदिर की भूमि पूजन 8 दिसंबर 2022 को सम्पन्न हुआ था। उस दिन से लेकर आज तक सभी के आशीर्वाद से मंदिर बनकर तैयार हो गया और 29 जनवरी 2025 को हम सभी श्याम प्रेमी बाबा का शीश लेकर राजस्थान खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर वहां पर पूजन अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ और वहां से अखंड ज्योत लेकर रायबरेली के लिए हम लोग रवाना हुए। फिर बाबा के शीश का स्वागत त्रिपुला चौराहे से लेकर श्री श्री मां शीतला माता मंदिर प्रांगण नवनिर्मित प्रथम खाटू श्याम मंदिर अहियापुर रायपुर रायबरेली तक ढोल नगाड़ों के साथ बाबा का स्वागत हुआ और 13 फरवरी से 17 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अहियापुर रायपुर श्री मां शीतला मंदिर प्रांगण में होगा। वही इस भक्ति धाम कार्यक्रम को लेकर संचालक भक्तगण महामंत्री गढ़ एवं सभी ने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि आप सब भक्तगण बाबा के दरबार में आवे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!