A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमछत्तीसगढ़धमतारीराजनीतिलाइफस्टाइल

बदले की भावना से कुरूद थाना एएसआई की कार में लगाई थी आग, नशीली गोली बेचने वाले दो आरोपी की थी करतूत

IMG 20250204 WA0016श्रवण साहू, कुरूद. अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि अब बदले की भावना से पुलिस अधिकारियों को नुकसान पहुँचाने की साजिश रच रहे हैं। 33 दिन पूर्व 31 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने कुरुद थाना में पदस्थ सब इंपेक्टर कमिलचंद सोरी की कार में आग लगा दी थी। जिससे कार पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया था। इसके आरोपी को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध नशीली टैबलेट बिक्री करते पकड़ाए आरोपी ही इसके अपराधी निकले। वही कुछ लोगो के गले से यह बाते नीचे नही उतर रही है।

जेल भेजने का बदला लेने कार में लगाई आग

दरअसल इस आगजनी के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही हैं। पकड़े गए 3 आरोपियों में से 2 आरोपी ने मिलकर एएसआई की कार को जला दिया था। इनमें गुलशन साहू निवासी कुहकुहा, जयप्रकाश साहू उर्फ गोलू कुरुद शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश उर्फ गोलू के छोटे भाई टिकेन्द्र उर्फ टिल्लू को हाफ मर्डर केस में एएसआई ने जेल भेजा था। इसी का बदला लेने कार में दोनों ने मिलकर आग लगाई थी।

IMG 20250101 WA0004

बोतल में रखे ज्वलशील पदार्थ कार पर डालकर माचिस से जलाया

सहायक उपनिरीक्षक कमिलचंद सोरी के सरकारी आवास तहसील कालोनी कुरूद में 1जनवरी को रात्रि करीब 02 बजे हुन्डई सेन्ट्रो कार कमांक सीजी 05 एजी 5532 में अज्ञात कारणो से आग लग गई थी। रिपोर्ट पर आगजनी क्र० 01/25 कायम कर जांच,विवेचना एवं पतासाजी किया जा रहा था। जॉच के दौरान घटना स्थल प्रार्थी के क्वाटर (घर) के सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरे एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पास रखे बोतल से ज्वलशील पदार्थ को सेन्ट्रो कार कमांक सीजी 05 एजी 5532 मे डालकर माचिस मारकर अपने एक और साथी के साथ भागते हुये दिखाई दिया। आरोपीगणों के कृत्य अपराध धारा 306 (च), 3(5) बीएनएस. के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कुरुद में अपराध पंजीबद्ध कर 02.02.25 को थाना कुरूद के अपराध क्रमांक 44/25 धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरुण साहू, उनि.ईश्वर लाल साकार,सउनि.सुरेश नंद,कमिलचंद सोरी, प्रआर० जयप्रकाश कन्नौजे,आर०गोपाल चन्द्राकर, शिवचरण नेताम, गहेश्वर साहू, संतोष ध्रुव, डेनेश्वर बाबू टंडन, महेश साहू सहित थाना कुरूद का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!