
पीलीभीत। तहसील अमरिया में गौ आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान हरा चारा नहीं मिलने पर खंड विकास अधिकारी व एडिओ पंचायत के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी जताई। अन्य कमियां मिलने से सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम को गौ आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक गोवंश मिले। गौ आश्रय स्थल की क्षमता 90 की है लेकिन यहां 161 गौवंश संरक्षित किया जा रहे थे। डीएम ने गौवंशों की जानकारी लेने के साथ ही गांव आश्रय स्थल का रजिस्टर व चारा संबंधी जानकारी ली। मौके पर हरा चारा न मिलने पर नाराजगी जताई। सचिव द्वारा गौ आश्रय स्थल के गोबर प्रबंधन का ब्योरा न देने पर सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम मयंक गोस्वामी भी मौजूद रहे।








