A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

सीकर में एसीबी के जागरूकता अभियान के पोस्टर का जिला कलेक्टर ने किया विमोचन

कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की करे मांग तो तुंरत टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराए शिकायत – डिप्टी एसपी एसीबी शेखावत

1739275968620

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: डॉ. हरत कुमार

 

सीकर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सीकर की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस के तहत जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं एसीबी सीकर के डिप्टी एसपी रविंद्र सिंह शेखावत द्वारा एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 का पोस्टर विमोचन किया गया। डिप्टी एसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 24 घंटे टोल फ्री नंबर 1064 उपलब्ध है। नागरिक व्हाट्सअप नंबर 9413502834 के जरिए या व्यक्तिगत रूप से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते है तो तुरंत एसीबी में शिकायत करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सत्यापन के बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!