

उधवा/साहिबगंज: झारखंड अधिविद्य काउंसिल रांची द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी तथा बांग्ला विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान केंद्राधीक्षक नुसरत जहां ने बताया कि कुल 356 में से 354 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दो परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहें। मौके पर दण्डाधिकारी विनोद मरांडी,शिक्षक मारिया हांसदा,नाईम अख्तर,गौरव स्वर्णकार,तारिक अनवर,हबीबुर रहमान,गजाधर यादव,सुमन कुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे।
[yop_poll id="10"]





