A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

महाशिवरात्रि त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

झारखंड, गोड्डा।

जिले के बसंतराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आगामी 26 फरवरी को शिवरात्रि त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर बैठक में विशेष चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की उपस्थित सदस्यों से ली गयी।
शांति समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि बसंतराय सदर बाजार से झांकी के साथ रात्रि में बारात प्रस्थान बिशनपुर गांव तक के लिए होगा। शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना होगी। 26 फरवरी को सुबह से ही प्रशासनिक व्यवस्था भीड़ भाड़ मंदिर परिसर में कराने की मांग की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने कहा त्यौहार सभी को संगठित होने का अवसर प्रदान करता है। जिसे कायम रखते हुए पर्व मनाने का अपील की गयी। थाना प्रभारी मनीष यादव ने कहा शिव बारात पर नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार से असुविधाएं या अन्य प्रकार से गतिविधि में बाधाएं होने की संभावना होने पर नियम संगत कार्रवाई भी होगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक,मुखिया महफूज आलम, मुखिया आलमगीर आलम, सीताराम खेतान, वरुण यादव, लोकनाथ गुप्ता, संजय खेतान,

IMG 20250225 WA0013
शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी व मौजूद लोग

भारत पंडित सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!