A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

नेतराम मधुकर बने ग्राम पंचायत धमनी के नवनिर्वाचित सरपंच

मधुकर ने ग्राम के मतदाताओं व समर्थको का किया आभार

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,, 25फ़रवरी 2025/सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में इस बार चश्मा छाप पर चुनाव लड़ रहे सरपंच प्रत्याशी नेतराम मधुकर जी ने शानदार जीत दर्ज की है आपको बता दे की ग्राम पंचायत धमनी में त्रिस्तरीय चुनाव में सरपंच पद के लिए दो ही प्रत्याशी रहे जिसमें नेतराम मधुकर जी ने अपने विरोधी को 417 वोट के बड़ी अंतर से मात देकर विजयी हुए हैं श्री मधुकर को इस बार ग्राम पंचायत धमनी के मतदाताओं का भरपुर सहयोग एवं आशीर्वाद मिला है नेतराम मधुकर के चुनाव जीतने के बाद गांव में बड़ी खुशी का माहौल है साथ ही उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत धमनी में सभी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा जैसे बिजली पानी सड़क तालाब की सौंदरीकरण गलियों की साफ सफाई स्ट्रीट लाइट जैसे सभी कार्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा यह जीत ग्राम धमनी के सभी मतदाताओं व कार्यकर्ताओं की है हम सभी मिलकर ग्राम पंचायत धमनी को विकास की ओर अग्रसर करेंगे हमारे सभी नवनिर्वाचित पंच और ग्राम के सभी बुद्धिजीवी व्यक्तियों की राय से सभी कार्य किए जायेंगे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!