A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना मुंशी को पड़ा महँगा

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,,28फ़रवरी2025//श्याम राइस मिल के मुंशी को अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे मुंशी के बैग से 95 हजार रुपये पार हो गए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम राइस मिल बंधापाली में कार्यरत मुंशी नरसिंग साहू 25 वर्ष निवासी चांटीपाली थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़ 25 फरवरी को अपने मालिक सौरभ अग्रवाल द्वारा दिए गए 95 हजार रुपये जमा करने के लिए केनरा बैंक सारंगढ़ जा रहा था। वह अपनी बाइक (सीजी 13 एके 7039) से दोपहर करीब 2:54 बजे एक्सप्रेस प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचा, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी।20250228 195116

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!