जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
डीएम ने अवैध मेडिकल स्टोर और नकली दवाओं पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर में जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने की।
डीएम ने अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। सभी मेडिकल स्टोर परदवाओं का वेरीफिकेशन किया जाए। नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए।ड्रग इंस्पेक्टर को बॉर्डर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर का विशेष निरीक्षण करने को कहा गया। प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। होली त्योहार को देखते हुए मिठाई की दकानों से नमूनेखुले में पनीर की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। आरओ वाटर प्लांट की भी जांच की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी की कोर्ट से विभिन्न मामलों में 26 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 9 लाख रुपए की वसूली हो चुकी है। बाकी राशि के लिए आरसी जारी कर दी गई है।
इस बैठक में सीएमओ डॉ रजत कुमार चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार।



