
अलीगढ़ : पक्की सराय में दो पक्षों में जमकर मारपीट , वीडियो वायरल
अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र स्थित पक्की सराय में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी – डंडों से मारपीट हुई , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । इलाके में दबंगों द्वारा मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं । आरोपित युवक पर पहले से कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन आरोपी फरार हो गया । पुलिस के लौटते ही दबंग ने दोबारा घटना को अंजाम दिया । वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच है । यह घटना थाना सासनी गेट क्षेत्र की बताई जा रही है , जहां दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है । स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश व्याप्त है ।



