
” नीतीश सरकार में व्याप्त महाजंगल के खिलाफ पुतला दहन एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन ”
मुंगेर, अररिया में पुलिस जमादार एवं गया में सेना के हवलदार की बेरहमी से पीट- पीट कर हत्या के साथ-साथ तीन दिवसीय होली जैसे पर्व में आपसी विवाद, मारपीट, दुर्घटना आदि में सैकड़ों लोग की मौत नीतीश सरकार में व्याप्त जंगलराज को दर्शाते हुए सुशासन की पोल खोलने का काम कर रही है।
सूबे में व्याप्त महाजंगलराज के खिलाफ आज कॉंग्रेस पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, कैलाश यादव, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, मोहम्मद समद, साधु शरण सिंह, मिथिलेश पंडित, आदि ने कहा कि नीतीश सरकार में पुलिस पदाधिकारी एवं सेना के हवलदार तक सुरक्षित नहीं है, तो आमजन का हालात क्या होगा।
नेताओ ने कहा कि सूबे में शराब बंदी पूरी तरह माखौल बनी हुई है, बंदी के नाम पर केवल दुकान बंद है, परंतु होम डिलेवरी जारी रहने तथा होली जैसे पर्व में शराब माफियाओं द्वारा पुलिस पदाधिकारियों की अररिया एवं मुंगेर में हत्या ने सुशासन की कलई खोल कर रख दिया है।
नीतीश सरकार में नित्य दिन हत्या, लूट, बलात्कार, गुंडागर्दी की बोलबाला है, अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि दिन दहाड़े करोड़ों की लूट मारपीट, गोलीबारी एवं हत्या का अंजाम देने मे थोड़ा सा भी नहीं डरते।
नेताओ ने मुंगेर तथा अररिया में पुलिस जमादार के हत्यारे तथा गया में सेना के हवलदार के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने इनके परिवारो को एक – एक करोड़ मुआवजा तथा इनके परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से किया है।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







