
गाजियाबाद: BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा आरोप, कहा – ‘पुलिस मेरी हत्या करना चाहती थी’
📌 गाजियाबाद: लोनी से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फटे कुर्ते में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने कलश यात्रा रोककर महिलाओं से बदसलूकी की और जानबूझकर टकराव की स्थिति पैदा की।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बड़े बयान:
🔹 “रामकथा की अनुमति थी, फिर भी पुलिस ने कलश यात्रा रोकने की कोशिश की।”
🔹 “महिलाओं से बदतमीजी हुई, उनके कलश गिरा दिए गए।”
🔹 “पुलिस मुझसे टकराव करके मेरी हत्या करना चाहती थी।”
🔹 “यूपी का चीफ सेक्रेटरी दुनिया का सबसे भ्रष्ट अधिकारी है।”
🔹 “अयोध्या की सारी जमीन अधिकारियों ने लूट ली है।”
🔹 “गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर शाम 5 बजे के बाद शराब के नशे में रहते हैं।”
🔹 “28 मार्च के बाद लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा और सब कुछ बताऊंगा।”
‘रामराज्य’ पर उठाए सवाल
विधायक ने कहा कि “जब यूपी में रामकथा नहीं हो सकती, बहन–बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, फिर कैसा रामराज्य है?” उन्होंने दावा किया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे नहीं थे, अधिकारियों ने उनकी बुद्धि पर तंत्र क्रिया कर दी है।”
क्या अब टकराव बढ़ेगा?
👉 विधायक के आरोपों के बाद अब प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया पर नजर रहेगी।
👉 क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन आरोपों पर कोई कार्रवाई करेंगे?
👉 क्या BJP के भीतर ही प्रशासन के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है?
📌 (रिपोर्ट: एलिक सिंह, संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)
📞 संपर्क: 8217554083
📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्
#GhaziabadNews #BJPVsPolice #NandKishorGurjar #UPPolitics #VandeBharatLive





