A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क पर गन्दा पानी पसरने से राहगीर हो रहे परेशान, जिम्मेदार बेखबर

कुशीनगर / सुकरौली , स्वच्छता अभियान का धज्जिया उड़ाते नगर पंचायत सुकरौली के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 7 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आए दिन सड़क पर पसरा रहता है नाब दान का पानी जिम्मेदार बेखबर आपको बता दें कि नगर पंचायत सुकरौली का वार्ड नंबर सात में नाब दान का पानी सड़क पर फैला हुआ हैl जिसे आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैl स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चों को नाबदान के पानी से होकर गुजरना पढ़ता हैंl कई बार तो बच्चे गिर गए हैं नाबदान के पानी में ही बच्चे गिर जाते हैंl एक हफ्ता पहले नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा फोटो लिया गया था लेकिन समुचित व्यवस्था आज तक नहीं किया गया हैँ ताकि नाब दान के पानी को सड़क पर फैलने से रोका जा सके l

Back to top button
error: Content is protected !!