A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशरायबरेली

एक दूसरे को अबीर-गुलाल व गले लगाकर अधिवक्ताओं ने मनाई होली मिलन समारोह।

लालगंज -रायबरेली जिले के बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह  मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को फूल माला अर्पित कर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले लगाकर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक कवियों द्वारा अपनी अपनी कविताओं का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान , महामंत्री राजबहादुर मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी,के पी सिंह,ज्योतिरेंद्र मिश्रा, राजेन्द्र चौधरी इत्यादि अधिवक्ता मौजूद रहे। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार

Back to top button
error: Content is protected !!