
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: सिन्धु एज्युकेशन सोसायटी जरीपटका , नागपुर एवं इंडियन टैक्स पेयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा महर्षि स्व• केसी बजाज साहब जी जयंती के अवसर पर निशुल्क नेत्र जांच, आरोग्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल दिन शुक्रवार 2025 को आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन महात्मा गांधी हायर स्कूल सिन्धु एज्युकेशन सोसायटी परिसर नागपुर में सुबह के 09:00 बजे दोपहर 02:00बजे तक किया जा रहा है। इस शिविर में लाइफ लाइन ब्लड बैंक, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, डायग्नॉस्टिक सेंटर और नेल्सन अस्पताल के योग्य चिकित्सकों के द्वारा निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार निशुल्क शिविर में – मुफ्त नेत्र जांच, न्यूरो एंड युरो जांच, शुगर की जांच, निशुल्क दांतों की जांच, ईसीजी जांच, स्त्री रोगों की जांच(स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा) , बच्चों के रोग , मैमो ग्राफी आदि अनेक सुविधाएं इस शिविर में उपलब्ध कराई जायेंगी। नागरिकों से अपील की जा रही है इस निशुल्क शिविर में पधारकर शिविर का लाभ उठावें । इस अवसर पर रक्तदान करने योग्य स्वस्थ सक्षम भाई बहनें शिविर में पधारकर स्वेच्छा से रक्तदान कर सकतें हैं। इस निशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आरोग्य शिविर का लाभ लेने की प्रार्थना की जाती है।



