योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विकास अवलोकन बाइक यात्रा निकली गई व मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने झंडी दिखा कर बाइक रैली को किया रवाना
महाराजगंज 8 अप्रैल। योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विकास अवलोकन बाइक यात्रा निकली गई।मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने झंडी दिखा कर बाइक रैली को रवाना किया। योगी सरकार के सेवा, सुशासन और सफलता के 8 वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में बाइक यात्रा का कार्यक्रम हो रहा है इसी क्रम में मोदी सरकार के द्वारा महराजगंज के सभी विकास स्थलों का भ्रमण करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की पहचान संकट में थी। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा अपनी पहचान के मोहताज थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। दंगों और अराजकता ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य माना जा रहा था आज उत्तर प्रदेश का परिदृश्य बदल चुका है। रैली के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि इस बार योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर महराजगंज के युवाओं के द्वारा पूरे जनपद के सभी
5 विधानसभाओं में ऐतिहासिक बाइक यात्रा निकली जा रही है।इस पर कार्यक्रम में अभिषेक श्रीवास्तव, गोविंद जायसवाल सत्यम चौबे ,आकाश श्रीवास्तव, विद्या पांडे ,प्रभाकर पांडे, अमन ,कमलेश मद्धेशिया ,पिंटू यादव ,राहुल तिवारी, राघवेंद्र, आदित्य सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता नारे लगाते हुए रोडवेज परिसर में रैली का समापन हुआ।