
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: ” आपले सरकार सेवा पोर्टल” के हार्डवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इस कारण से दिनांक 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2025 के बीच पांच दिन के लिए इस पोर्टल की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। महाराष्ट्र राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आईटी ने यह जानकारी दी है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कहा कि “आपले सरकार सेवा पोर्टल” के नियोजित रखरखाव तथा इसके हार्डवेयर को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। इससे महाराष्ट्र राज्य के नागरिक 15 अप्रैल 2025 से “आपले सरकार सेवा पोर्टल”/ केंद्र पर सभी सेवाओं का ईस्तेमाल कर पायेंगे। 10 से 14 अप्रैल तक इसकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.