?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशझांसीफिरोजाबादमथुरा

आगरा में ताजनगरी में विभिन्न पर्यटन , स्थलों , मंदिरों तथा स्मारकों निर्माण एवं सौंदर्यकरण के लिए 11828.750 लाख रुपये की धनराशि हुई स्वीकृत ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250416 WA0258

्आगरा में ब्रेकिंग न्यूज ्

ताज नगरी आगरा के विभिन्न पर्यटन स्थलों, मंदिरों तथा स्मारकों के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि हुई स्वीकृत

आगरा में देशी-विदेशी सैलानियों के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए पर्यटन विकास की सुविधाओं को तेजी से लागू किया जा रहा-जयवीर सिंह

आगरा.16 अप्रैल, 2025.पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास की परियोजनायें तथा अवस्थापना संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगभग सभी जनपदों में पर्यटन विकास की योजनायें स्वीकृत की जा रही हैं। साथ ही उन परियोजनाओं के सापेक्ष धनराशि भी जारी की जा रही है। इसी क्रम में ताज नगरी आगरा के पर्यटन विकास के लिए 11828.75 लाख रूपये की 13 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद आगरा में तीन यूनेस्को साइट के अलावा विभिन्न पर्यटन स्थल, दर्शनीय स्थल, प्राचीन मंदिर है। इन स्थानों के दर्शनार्थ वर्षभर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। हर साल पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 को विदेशी पर्यटकों के मामलों में भी पहले स्थान पर स्थापित करना है।

श्री जयवीर सिंह ने बताया कि डा0 धर्मपाल सिंह मा0 विधायक के प्रस्ताव पर खेड़ी में धाकम माता मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 88.30 लाख रूपये, आगरा में कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास कार्य हेतु 1526.24 लाख रूपये, पर्यटन कार्यालय के प्रस्ताव पर आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों पर साइनेज की स्थापना हेतु 205.62 लाख रूपये तथा विकासखंड बाह ग्राम पंचायत होलीपुरा स्थित साइनेज की स्थापना हेतु 12.48 लाख रूपये, इसी प्रकार श्री योगेन्द्र उपाध्याय मा0 विधायक के प्रस्ताव पर दरियानाथ मंदिर परिसर का पर्यटन विकास के लिए 106.66 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन कार्यालय आगरा द्वारा बटेश्वर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मस्थली पर स्मारक निर्माण के लिए 2276.73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी तरह श्री पुरूषोत्तम खंडेलवाल विधायक के प्रस्ताव पर आईटीआई के निकट बलकेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 147.89 लाख रूपये, डा0 जी0एस0 धर्मेश मा0 विधायक के प्रस्ताव पर शहीद पार्क दशरथ कुंज मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 95.11 लाख रूपये, श्री छोटेलाल वर्मा मा0 विधायक के प्रस्ताव पर शिव मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

श्रीमती पक्षालिका सिंह विधायक के अनुरोध पर प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72.60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। बटेश्वर का समेकित पर्यटन विकास हेतु 7150.84 लाख रूपये, जिलाधिकारी आगरा के प्रस्ताव पर बादशाही बाग में प्रवेश द्वार के सौन्दर्यीकरण हेतु 49.92 लाख रूपये तथा आगरा में कोषागार परिसर में कलेक्ट्रेट बार के समीप अति प्राचीन हनुमान मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 8.46 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि0 को जिम्मेदारी दी गयी है्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्IMG 20250210 WA01451 13

 

1744388367229 5

Back to top button
error: Content is protected !!