A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

22 अप्रैल 2025 के आतंकी हमले के बाद सरकार के 5 बड़े फैसले

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में निर्दोष मासूम पर्यटकों पर आतंकवादियों कायराना हमला कर दिया था इस हमले मे 26 पर्यटकों ने अपनी जान गवां दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले से पहले आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनके नाम और धर्म पूछा फिर उनपर गोलियां चला दी। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले के पांच बड़े फैसले लिए हैं-: पाकिस्तानी सीमा पार आतंकवाद का समर्थन रोकने तक वर्ष 1960 की सिन्धु जल समझौता रद्द किया जायेगा। अटारी बाघा बार्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। वैध कागजातों के साथ जो लोग पहले से सीमा पार कर चुके हैं उन्हें एक मई से पहले वापस लाए जाने को कहा गया। पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के अंतर्गत भारत में प्रवेश की अनुमति नही होगी। पहले जारी किए गए सभी वीजा रद्द किए जायेंगे। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्च आयोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को परसोना नॉन ग्राटा घोषित किया गया। उन्हें एक सप्ताह के अंदर भारत छोड़ने का भी आदेश दिया गया है। भारत अपने रक्षा सलाहकारों को भी वापस बुलायेगा। दोनों उच्च आयोगों में कर्मचारियों की संख्या को कम करते हुए 55 से घटाकर कर 30 तक करने का निर्णय लिया गया है। यह कटौती 01 मई 2025 से प्रभावशील होगी।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!