
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी रैकेट का 30 करोड़ की ठगी में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुंबई/महाराष्ट्र:मुंबई पुलिस ने 30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो निवेश के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के अंतरराष्ट्रीय लिंक हो सकते हैं और अन्य गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।मुंबई पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विभिन्न राज्यों से करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी की थी।यह कार्रवाई वाकोला थाने में जनवरी में एक शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें पीड़ित ने 3.41 लाख रुपये का फर्जी निवेश के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
[yop_poll id="10"]




