
#कांडीखालसेगुमशुदाकिशोरीकीबरामदगीकेलिएपुलिस #कररहीहैलगातारप्रयास ।
SOG SDRF, जल पुलिस भी कर रही प्रयास.
#सीसीटीवी फुटेज, #ड्रोनकैमरे से भी की जा रही है तलाश ।
#दिल्ली, #हरियाणा, #पंजाब*,
*#उत्तरप्रदेश #चंडीगढ़ में भी सूचना जारी।
घटना का विवरण
दिनांक 20/ 4 /2025 को श्रीमती विनीता धर्मपत्नी श्री मस्त लाल निवासी ग्राम डाबरी थाना टिहरी रवि देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में घूमने के लिए आई थी विनीता देवी के साथ उनकी सुपुत्री कोमल( काल्पनिक नाम) भी गई थी।
🔷समय करीब 2 बजे , कोमल ने अपनी मां से कहा कि मुझे घर जाना है, ,इसके बाद वह अपनी मां से अलग हो गई।।किंतु देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची।
🔷 पुलिस की जांच से ज्ञात हुआ है कि मेले से निकलकर गुमशुदा कोमल के द्वारा सड़क पर लिफ्ट मांगी गई तो संदीप नेगी उर्फ मिंटू ने कोमल उपरोक्त को अपनी कार (जेन एस्टिलो) में लिफ्ट दी । उस समय शिवराज नाम का एक नेपाली मूल का व्यक्ति भी कार में था, यहां से 02 किलोमीटर आगे हिमालय काठी रेस्टोरेंट में कोमल को उतार दिया था और अपने बच्चों को छोड़ने के लिए गांव चला गया।
🔷 थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो कोमल उसे सड़क पर ही मिली कोमल को उसने फिर बैठाया और मृग रेस्टोरेंट से 100 मीटर आगे पर कोमल अपनी मर्जी से नीचे उतर गई उसने खुद को बुखार आना बताया। सीसीटीवी फुटेज में भी कोमल का उक्त कार में बैठना साफ साफ दिख रहा है।
🔷संदीप उर्फ मिंटू ड्राइवर जब लौटकर वापस आया तो उसे रास्ते में कोमल कहीं दिखाई नहीं दी।
पुलिस कार्यवाही
पुलिस के द्वारा गुमशुदा की कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि गुमशुदा की रमन(काल्पनिक) नाम के एक लड़के से मित्रता थी, दिनांक 16/4/2025 को डोईवाला देहरादून में रमन ने ट्रेन की पटरी पर आकर आत्महत्या की थी।
गुमशुदा कोमल को यह बात मेले में ही अपनी एक सहेली से पता चली थी।
इस घटना की जानकारी मिलने केबाद से ही कोमल सदमे में थी और इसके, एक घंटे बाद कोमल गुम हो गई।
गुमशुदा की तलाश के लिए SSP टिहरी महोदय के दिशा निर्देशन में 04 टीमों का गठन किया गया है…..🔷टीम 1, गुमशुदा के गांव, आस पास के अन्य अन्य गांव में जाकर लोगों से गुमशुदा के संबंध में जानकारी और पूछताछ कर रही है पुलिस एसडीआरएफ के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र इलाके में गुमशुदा की तलाश कर रही है अन्य स्रोतों माध्यमों से भी गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बरामदगी के ठोस सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं। 🔷टीम 2, गुमशुदा की फोटो पंपलेट बनवाकर मुनि की रेती ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून आदि क्षेत्र में जाकर लोगों को फोटो, पैंपलेट दिखाकर गुमशुदा की तलाश की जा रही है अन्य स्रोतों माध्यमों से भी गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए बरामदगी के ठोस प्रयास किए जा रहे है।🔷टीम 3, चौकी कांडीखाल थाना चंबा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सीसीटीवी कैमरा की चेकिंग करते हुए गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के अवलोकन पर घटना के समय ऋषिकेश उत्तरकाशी को जाने वाले वाहनों की जानकारी कर संबंधित वाहन चालकों स्वामियों से गुमशुदा की फोटो पंपलेट दिखाकर पूछताछ और जानकारी की जा रही है।🔷टीम 4, चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है कंडी खाल से झील की तरफ जाने वाले रास्तों मार्गों की रेकी करते हुए गांव से आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है झील क्षेत्र में भी गुमशुदा की बरामद की हेतु एसडीआरएफ जल पुलिस के साथ सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। मार्ग के ड्राइवरों से भी पूछताछ की जा रही है🔷जनपद की साइबर सेल, SOG, SDRF,, जल पुलिस सभी सर्च ऑपरेशन में लगे हुए है।ड्रोन की मदद से भी चार पांच बार झील क्षेत्र में सर्च किया जा चुका है।हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ पंजाब आदि राज्यों को भी घटना से अवगत करा दिया है।
डीसीआरबी, NCRB को भी सूचित कर दिया है। वात्सल्य पोर्टल में में भी गुमशुदा का विवरण अपलोड कर दिया गया है।
विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से भी गुमशुदा की तलाश की जा रही है।
टिहरी पुलिस की सभी से अपील है कि संयम बना के रखे एवं पुलिस की कारवाही में सहयोग करे।
टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



