A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

अल्ताफ दादासाहब शेख निर्देशित “कर्मयोगी आबासाहब”

अब सात समंदर पार कान्स में

हमें सुचित करने में हर्ष हो रहा हैं। देश दुनियाके अनेकों फ़िल्म पुरस्कारों पर छाप बनानेवाली अपनी फिल्म “कर्मयोगी आबासाहब” अब कान्स फिल्म फेस्टिव्हल के मारशे दु फिल्म मार्केट में प्रदर्शित होने के लिए सिद्ध हैं।
इस विश्व प्रसिद्ध महोत्सव में मिले सन्मान से हम गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं।
इससे पहले भी इस फिल्म को 30 राष्ट्रीय व आंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सन्मानित किया हैं।
मायाक्का माऊली फिल्म प्रोडक्शन और मुंबई क्रिएशन इंटरटेनमेंट, रिलायन्स एंटरटेनमेंट, प्रोड्यूसर बालासाहब महादेव एरंडे और मारुती तुलसीराम बनकर निर्मित इस फ़िल्म में नामचीन और कुछ नये कलाकारों ने श्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया। ख़ासकर अनिकेत विश्वासराव, हार्दिक जोशी, विजय पाटकर, प्रदीप वेलणकर, देविका दप्तरदार, पृथ्वीक प्रताप, अरबाज शेख, सुरेश विश्वकर्मा ,अली शेख ,अमजदखान शेख , सफर शेख, वृंदा बाळ इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
दूसरी ओर निर्देशक अल्ताफ शेख इन्होंने अपनी कलम और प्रस्तुति से आबासाहब का जीवन चरित्र फ़िर से जिंदा कर दिया। कान्स जैसे सर्वश्रेष्ठ महोत्सव में चुने जानेपर “हमें अपनी इस सर्वश्रेष्ठ कलाकृती पर गर्व हैं” ऐसी भावना समूचे टीम ने प्रदर्शित की।
कान्स में होनेवाली स्क्रीनिंग की इस पूरी प्रक्रिया में फिल्म फेस्टिवल कॉर्डिनेटर ब्रिजेश गुरणानी इनका योगदान अभूतपूर्व रहा।produser

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!