



्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्
भारतीय दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला व महिला अध्यक्ष समीना पर कल कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम के आसरा सेंटर के संचालक देवेन्द्र सविता, फरीन खान व अन्य दर्जन भर साथियों ने सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में जानलेवा हमला, मारपीट,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई,
भारतीय दिव्यांग संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष समीना ने भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम के आसरा सेंटर के संचालक देवेन्द्र सविता व फरीन खान पर थाना नाई की मंडी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115/2,351/2 व 352 में आज रिपोर्ट दर्ज कराई,
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह व दिव्यांग संगठन के बॉबी गोला ने 07 नवम्बर 2024 को ऐलमिको के आसरा सेंटर संचालक देवेन्द्र सविता की बिकलांगों के साथ धौखाधड़ी, अवैध वसूली व घोटाले की शिकायत की गई, जाँच के दौरान देवेन्द्र सविता पर आरोप सही पाए जाने पर ऐलिम्को(भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम) ने देवेन्द्र सविता से सेंटर हटा दिया, लेकिन शासन प्रशासन ने दोषी पाए जाने पर भी आसरा के संचालक देवेन्द्र सविता पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई,
दोषी पर कार्यवाही कराने व धन वसूली के किये जाने की मांग को लेकर भारतीय दिव्यांग संगठन के कार्यकर्ता किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में कल जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे, शिकायत की सूचना मिलने पर बौखलाये आसरा सेंटर के संचालक देवेंद्र सविता व फरीन ने दर्जन भर साथियों के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में हमला कर दिया,
किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह व भारतीय दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला ने पुलिस प्रशासन से कल कलेक्ट्रेट परिसर में हमला करने वालों को जेल भेजने की मांग की है, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में इस तरह की अन्य कोई घटना ना हो।









