
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छग के दुर्ग जिले के मुरमुंदा क्षेत्र के श्रीगंगा पैडी राइसमिल मे आज मंगलवार दोपहर के समय अचानक से भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार यह आग वहां पर रखे हुए बारदाने तक पहुंच गई। ।सूचना मिलने पर दमकल विभाग दल ने छह गाड़ी पानी की सहायता से घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । समय रहते आग को काबू करने से आग आगे नही बढ़ पाई। जानकारी अनुसार इस घटना से किसी प्रकार से कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। आग लगने से राइसमिल मे काफी धुआं भर जाने से दमकल दल को आग बुझाने मे परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार राइसमिल मे लगी आग को बुझाने के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट से भी एक फायर बिग्रेड को सहायता के लिए बुलवाया गया था।
