उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

आये दिन मनरेगा में चल रही भ्र्ष्टाचार की खबरों पर आखिर प्रशासन क्यों है मौन

✍️ अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️ 

।।बांसी – सिद्धार्थनगर।।

👉 जिलाधिकारी महोदय डॉ.राजा गणपति आर. एवं डीसी मनरेगा अधिकारी इस खबर पर विशेष ध्यान दें।👇

ग्राम पंचायत ओदनाताल में सबसे ज्यादा ऑनलाइन कार्य दिखाया जाता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।

मनरेगा में हो रही धांधली का कौन है मास्टरमाइंड ….??

आये दिन मनरेगा में चल रही भ्र्ष्टाचार की खबरों पर आखिर प्रशासन क्यों है मौन …?

👉 रोजगार सेवक अपनी नौकरी दाव पर लगा कर रहे है भष्ट्राचार। दिन में मजदूरों की संख्या ऑनलाइन अटेंडेंस शुन्य दिखती है रात होते ही रोजगार सेवक का जादुई खेल चालू हो जाता है। विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत– ओदनाताल में 3 साइड पर 75 मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी। ओदनाताल में मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी का चल रहा खेल।

👉01 Work Code : 3151011082/IC/958486255823685920 Work Name : ओदनाताल में झगरू के खेत के बगल से रामबेलास के बगीचा तक नाला सफाई / खुदाई कार्य Msr No. : 2150
👉02Work Code : 3151011082/LD/958486255824858129 Work Name : ओदनाताल में पुनवासी के खेत से बंधू के चक तक एग्रो रोड Msr No. : 2294

फर्जी हाजिरी — मनरेगा मजदूरों के नाम पर लग रहा है फर्जी हाजिरी

फिलहाल मास्टर रोल के साइट पर देख सकते हैं कि किस तरह 10 से 20 लोगों को खड़ा करके मजदूर को बार-बार सिर्फ एक ही जगह का फोटो लेकर फर्जी हाजी लगाया जाता है ग्राम पंचायत ओदनाताल में। विकास खण्ड बांसी के जिम्मेदारों के आँखों में धूल झोक है सचिव व प्रधान जमकर मनरेगा योजना की धज्जियां उड़ा रहे सचिव व प्रधान।

फिलहाल फोटो में लगाए गए मजदूर लगे है वहीं मजदूर तीनों साइड पर एक ही समय एक ही टाइम पर दोनों कार्य स्थल पर कैसे कर सकते है…??

सूत्रों के माने एक मजदूर की मजदूरी 1 दिन की 252 है तो 75×252= 18,900 रुपए डेली लगाया जा रहा है सरकार को चुना ग्राम ओदनाताल में।

सूत्रों कि माने सचिव व प्रधान केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को लगा रहे चूना। आखिर जिम्मेदार कब देंगे ध्यान,क्या जिम्मेदार सोते रहेंगे कुंभकर्णी नींद। बांसी ब्लॉक में हो रहे भ्रष्टाचार को क्या सुधार पाएंगे मनरेगा से संबंधित अधिकारी।

Back to top button
error: Content is protected !!