?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

नगर पंचायत गणेशपुर में जब जमाव से नागरिक परेशान

✍️ अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️ 

।।गनेशपुर बस्ती।।

नगर पंचायत गनेशपुर में जिम्मेदारों की कृपा बरस रही है, और लोगों को उसे पार करने में सुखद अनुभूति का एहसास दिला रहे हैं। यही कृपा पिछले कई सालों से पानी की शक्ल में बरस जाती है और फिर क्या स्थानीय निवासियों की बल्ले बल्ले। जिन बुजुर्गों या बच्चों को नदी या स्विमिंग पूल का आनंद कभी नहीं मिला है उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिम्मेदारों की कृपा।

नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित बड़े बड़े जिम्मेदार बगल से गुजर जाते हैं लेकिन क्या मजाल है कि नगर उठा कर भी देख लें अपनी कृपा को। सभासद और छुट भैया नेताओं को चेयरमैन की जय जयकार से ही नहीं मिल रही फुरसत, मलाई काटने की भिड़ाते रहते हैं जुगत।

नगर पंचायत चौरवा में मेन रोड से मस्जिद की तरफ जाने वाली सड़क का बुरा हाल, एक अदद नाली को तरस रहे निवासी। पूरे साल जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे स्थानीय निवासी।

अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी दे रहे सिर्फ और सिर्फ आश्वासन, सभासद भी अपनी अपनी गोटी फिट करने में मशगूल।जनता की समस्याओं को किया जा रहा है दरकिनार।जनता का कैसे होगा बेड़ा पार।

Back to top button
error: Content is protected !!