डीआईजी बस्ती ने रेंज के राजपत्रित अधिकारीगण के साथ की गोष्ठी
अजीत मिश्रा (खोजी)
।।डीआईजी बस्ती ने रेंज के राजपत्रित अधिकारीगण के साथ की गोष्ठी।।
* 31.05.2025 की रात्रि में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी ने रेंज के जनपदों के राजपत्रित अधिकारीगण के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में गोष्ठी की । डीआईजी बस्ती ने सर्वप्रथम सभी राजपत्रित अधिकारीगण से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यक्षेत्र मे आ रही प्रमुख समस्याओ के बारे में जानकारी की। उन्होंने गोष्ठी मे निम्नलिखित निर्देश दिया :-
1 आगामी आरक्षीगण की ट्रेनिंग जेटीसी व आरटीसी के दृष्टिगत सभी तैयारिया यथाशीघ्र पूर्ण कर ली जाये।
2 कोर पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाये।अपने कर्तव्यो के प्रति प्रोफेशनली गंभीरता बनाये रखे व टीम भावना से कार्य करे।
3 गंभीर अपराधों में राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही कराया जाये।
4 गोकशी के अपराध रोकने हेतु तथा गोकशी के प्रकरणों मे तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाये।
5 महिला संबंधी अपराधों में विशेष ध्यान देते हुए त्वरित प्रभावी कार्यवाही की जाये।
6 बॉर्डर एरिया की मॉनिटरिंग की जाये तथा तस्करी,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगायी जाये।
7 सभी विवेचकगण से ई साक्ष्य ऐप पर अभियोगो मे घटनास्थल का निरीक्षण, गिरफ्तारी, बरामदगी आदि का फोटो, वीडियो अपलोड कराया जाये।
8 सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये जिससे रैंकिंग मे सुधार लाया जा सके।
9 जनपद के क्षेत्र को जोन व सेक्टर मे बांटा जाये, हॉटस्पॉट चिन्हित कर नाकाबंदी लगायी जाये।
10 यातायात व्यवस्था बनाये रखा जाये। ठेले, गाड़ियां आदि सड़क के किनारे लगवाये जाये।
11 आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबंध कर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जाये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सन्दीप कुमार मीना, तीनो जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण,मुख्य अग्निशमन अधिकारी बस्ती तथा रेंज कार्यालय के सभी शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे ।












