A2Z सभी खबर सभी जिले की

फरीदपुर (बरेली)। कस्बा से लेकर देहात के विभिन्न मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें मां काली देवी मंदिर मठिया पर विगत 17 वर्षों से अनवरत सुंदरकांड पाठ प्रत्येक मंगलवार को होता आ रहा है।

-कस्बा के अन्य स्थानों पर भी हो रहा सुंदरकांड का पाठ -दर्जनों स्थानों पर बटा शरबत

प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ 17 वर्षों से मठिया मंदिर पर लगातार जारी
-कस्बा के अन्य स्थानों पर भी हो रहा सुंदरकांड का पाठ
-दर्जनों स्थानों पर बटा शरबतIMG 20250610 WA0011 2

फरीदपुर (बरेली)। कस्बा से लेकर देहात के विभिन्न मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ भक्तों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें मां काली देवी मंदिर मठिया पर विगत 17 वर्षों से अनवरत सुंदरकांड पाठ प्रत्येक मंगलवार को होता आ रहा है। जेष्ठ मास के आखिरी बड़े मंगलवार को सुंदरकांड का भव्य आयोजन हुआ जिसमें राम भक्त दिव्यम चौधरी न्यायाधीश हजारीबाग झारखंड, नरेश चौधरी एडवोकेट, अतुल सिंह चौहान, श्याम जायसवाल, वी के सिंह एडवोकेट, दिव्यांश गुर्जर, प्रियांशु गुप्ता, राजेंद्र सिंह गुर्जर, सती शंकर शंखधार, शिखा मिश्रा, नीरज शंखधार, ललित पांडे विमल कांत आदि का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कस्बा के मोहल्ला परा बरगद वाले मंदिर पर सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। कस्बा के मोहल्ला बक्सरिया भारत माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ हारमोनियम, ढोलक, मंजीरा आदि के साथ भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने हिस्सा लेकर प्रसाद प्राप्त किया। आज आखिरी मंगलवार को कस्बा में दर्जनों स्थानों पर शरबत का वितरण हुआ जिसमें अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कचहरी पर तथा स्टेशन रोड पर अपना जी मिष्ठान द्वारा शरबत का वितरण किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!