A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन*

मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का 42 लोगो ने उठाया लाभ*

  1. IMG 20250610 WA0292 IMG 20250610 WA0295

 

उपायुक्त दुमका से प्राप्त निर्देश के आलोक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार मे सर्वजन पेंशन से-09, मंईयां सम्मान से-82, जन्म-मृत्यू से 02, पारिवारिक लाभ से 01, पीएम किसान से 01 कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 71 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया शेष आवेदन पत्र पर शीध्र जांच कर निष्पादन करने का निर्देश भवदीय द्वारा संबंधित विभाग प्रमुख को दिया गया। मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का 42 लोगो ने लाभ उठाया। आयोजित जनता दरबार में शिक्षा विभाग से- मो. नाजीशूल हक, ब्रजेश कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, आशीष रंजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड समन्वयक सुश्री सुषमा सोरेन,जनसेवक- सह-जनता दरबार प्रखंड स्तरीय नोडल आनंद कुमार मंडल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीतू टुडू, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ विनीता मिंज, एएनएम पिंकी हाॅसदा, फर्मासिसट विमल सोरेन एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!