A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

नशा मुक्त जिला अभियान के तहत 3 जागरूकता रथ रवाना,उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नशा मुक्त जिला अभियान के तहत 3 जागरूकता रथ रवाना,उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

IMG 20250610 WA0374

दुमका जिला में नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज दिनांक 10 जून 2025 को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा ने तीन एलईडी जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता रथ 10 जून से 26 जून 2025 तक जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में जाकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत के लिए घातक है, बल्कि यह सामाजिक और पारिवारिक तानेबाने को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के कोने-कोने तक जनजागरूकता फैलाना आवश्यक है ताकि हर व्यक्ति इस बुराई के विरुद्ध सजग हो सके।
उन्होंने बताया कि एलईडी वैन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, नाट्य प्रस्तुति, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों तथा स्लोगनों के जरिए जनसमुदाय को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से युवाओं, किशोरों तथा ग्रामीण समुदायों को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है।इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों, कर्मियों ने नशा मुक्त जिला बनाने का शपथ लिया।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी को शपथ दिलायी।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति का माहौल तैयार करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!