उत्तर प्रदेशबस्ती

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। चुरिहारपुर-मुईली पुलिया के पास भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत।।

पैकोलिया बस्ती।।आज सुबह करीब 4:30 बजे चुरिहारपुर-मुईली पुलिया के पास एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 8 फीट नीचे खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर पिछले चार-पांच दिनों से लगातार मिट्टी ढुलाई का काम कर रहा था। थकान और नींद की झपकी के कारण उसका ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की तत्काल मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान जुम्मन खान, पुत्र मो. जमा, निवासी ग्राम पिकौरा (बभनान) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुसहा चौकी प्रभारी अवधराज और पैकोलिया थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!