A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

स्वास्थ्य संवर्धन आंदोलन अंतर्गत निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। गायत्री शक्तिपीठ, गोपालगंज सागर में गायत्री परिवार के स्वास्थ्य संवर्धन आंदोलन के अंतर्गत एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस जनकल्याणकारी प्रयास में बड़ी संख्या में लोग नेत्र जांच एवं उपचार की आवश्यकता को लेकर पहुंचे, जिसमें अनेक नागरिकों सहित वृद्धजन एवं वरिष्ठ जनों ने विशेष रूप से भाग लेकर अपनी नेत्र जांच करवाई। यह शिविर नागरिकों को समय रहते उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए, गायत्री परिवार सागर से जुड़े समस्त ट्रस्टियों द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि यह शिविर गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक जनसाधारण तक स्वास्थ्य सुविधा सहजता से पहुंच सके। संस्था के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी के रूप में मेरा यह प्रयास रहा कि सेवा के इस यज्ञ में सभी ट्रस्टी एकजुट होकर सहभागी बनें और नागरिकों को यथासंभव उपचार सुलभ कराया जा सके। यह आयोजन “स्वस्थ समाज, समर्थ राष्ट्र” की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण सिद्ध हुआ। इस अवसर पर गायत्री परिवार, सागर के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सेवाभावी परिजनों का योगदान उल्लेखनीय एवं सराहनीय रहा।Screenshot 20250615 155527

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!