विद्युत विभाग में करोड़ों का घोटाला: कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
कर्नलगंज,गोंडा। विद्युत कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर विकास गोस्वामी पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजसेवी रमाकांत ने विकास गोस्वामी की सेवा समाप्त करने और विभागीय जांच की मांग की है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है और जिम्मेदार आला अधिकारियों की कार्यशैली गंभीर सवालिया घेरे में है। आरोप है कि विकास गोस्वामी पिछले आठ वर्षों से कर्नलगंज विद्युत कार्यालय में एक ही पद पर जमे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने फर्जी वर्क ऑर्डर और सप्लाई ऑर्डर के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की। उनकी निजी फर्म “कृष्णा कंस्ट्रक्शन” के माध्यम से ठेकेदारी लेने का भी आरोप है, जो विभागीय नियमों की खुली अवहेलना है। इसके अलावा, गोस्वामी पर अपनी निजी गाड़ी को सरकारी वाहन बताकर भुगतान लेने का भी आरोप है।
सबसे गंभीर आरोप अधिशासी अभियंता की आईडी का दुरुपयोग कर हजारों बिलों में हेरफेर और उपभोक्ताओं के खातों से अवैध वसूली का है। इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है।शिकायतकर्ताओं का दावा है कि गोस्वामी ने विभागीय लॉगिन का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के बिल कम किए और इसके बदले निजी लाभ कमाया। इन गतिविधियों से विभाग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। समाजसेवी रमाकांत ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें विभागीय अधिकारियों और उच्च स्तर पर भेजी गईं,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के इन चेहरों को संरक्षण मिल रहा है। अब सोशल मीडिया पर इस मामले ने जोर पकड़ा है, जहां लोग विभाग की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। आखिर दोषियों पर कार्रवाई कब की जायेगी?विकास गोस्वामी के खिलाफ लगे इन आरोपों ने विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया है। समाजसेवी रमाकांत ने मांग की है कि गोस्वामी की सेवा तत्काल समाप्त की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच हो। इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह है कि जनता के दबाव और सोशल मीडिया के बवाल के बाद क्या विभाग कोई कड़ा कदम उठाएगा।
कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा “पौधरोपण 2026” महाअभियान का शुभारंभ
13/07/2026
सावन मास में बीमारियों से बचना है तो सुधारें खान-पान, डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशा शर्मा ने दिए खास टिप्स
13/07/2026
महराजगंज में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 34 प्रशिक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
13/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
13/07/2026
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 03 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
13/07/2026
चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी 6 घंटे में खुली, 21 हजार के मोबाइल के साथ आरोपी बस स्टैंड से गिरफ्तार;
13/07/2026
महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की सेवा, त्याग और आध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
13/07/2026
गया के समग्र विकास को मिली नई गति, गांधी मैदान पुनर्विकास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!