A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद के रामगढ़ में चला बुलडोज़र – अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती, तीन दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई

फिरोजाबाद से
रामगढ़ में चला बुलडोज़र – अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती, तीन दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई

फिरोजाबाद।
रामगढ़ इलाके में मंगलवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तीन दर्जन से अधिक दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जैसे ही प्रशासनिक अमला और बुलडोजर रामगढ़ क्षेत्र में पहुंचा, इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने सामान को हटाने की कोशिश की, लेकिन अधिकतर दुकानें जमींदोज कर दी गईं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों को किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

हालांकि, कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाए कि उन्हें न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही अपनी बात रखने का मौका मिला। उनका कहना है कि वर्षों से दुकानें चला रहे थे और एक ही झटके में सब कुछ उजड़ गया।

वहीं प्रशासन का कहना है कि कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया, जिससे यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

यह कार्रवाई नगर निगम की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!