A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुरुजी की तबीयत में सुधार, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं शिबू सोरेन

images 4 1

दिल्ली/रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ICU में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गुरुजी की तबीयत की खबर सुनते ही दिल्ली स्थित अस्पताल में झारखंड और केंद्र की राजनीति से जुड़े दिग्गज नेताओं का तांता लग गया है। शनिवार को झारखंड के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अस्पताल पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी अस्पताल पहुंचे और गुरुजी की स्थिति का जायजा लिया।

झारखंड सरकार के कई मंत्री और विधायक भी गुरुजी का हाल जानने पहुंचे। इनमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Back to top button
error: Content is protected !!