
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 14 युवक गिरफ्तार, 12,780 रुपये बरामद
जनपद फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और कुल ₹12,780 की नकदी बरामद की है।
पुलिस की यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।
मुखबिर की सूचना पर ये सभी अभियुक्त हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से तीन मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं—
मु.अ.सं. 113/2025 में 5 अभियुक्तों से ₹3220
मु.अ.सं. 114/2025 में 4 अभियुक्तों से ₹2430
मु.अ.सं. 115/2025 में 5 अभियुक्तों से ₹7130 बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम बिलहना, नगला उदी और बरगदपुर के निवासी शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-G के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 नरेन्द्रपाल सिंह, उ0नि0 पूरन सिंह, मुख्य आरक्षी चन्द्रभान सिंह, हे0का0 नीरज कुमार, का0 दीपक बालियान, हे0का0 जयवीर सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर जुआ खेलने या इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।






