

मोहम्मद अमान पत्रकार
Vande Bharat live tv news
*कानपुर के थाना रावतपुर क्षेत्र के मसवानपुर में युवक की हत्या, लव अफेयर में मौत की आशंका; शव ईंटों के नीचे दबा मिला*
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर इलाके में बुधवार को सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट से 18 वर्षीय युवक सुमित गौतम की लाश ईंटों के नीचे दबी मिली।
तीन दिन से लापता सुमित का शव घर से महज़ 50 मीटर की दूरी पर, फर्राह मस्जिद के पास एक कचरे के मैदान में मिला।
परिवार ने हत्या का आरोप मोहल्ले की ही लड़की के पिता पर लगाया है, जिससे सुमित का पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। आरोप है कि 3 अगस्त की रात युवती के परिवार ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
सुमित के चचेरे भाई के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले युवती के पिता घर आकर धमकी भी दे चुके थे – “बेटे को संभाल लो, वरना उठ जाएगा।”
बुधवार दोपहर प्लॉट से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सफाई कर्मचारी बुलाए। सफाई के दौरान जब ईंटें हटाई गईं, तो नीचे से युवक की लाश बरामद हुई।
फिलहाल रावतपुर पुलिस मामले को ओनर किलिंग के ऐंगल से देख रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है।





