
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर 08 अगस्त 2025-: बहुप्रतीक्षित अजनी पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी रविवार 10 अगस्त को सुबह के 11:45 बजे आनलाईन तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इस शुभ अवसर 10 अगस्त को नागपुर रेलवे-स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 08पर पर एक समारोह का आयोजन सुबह 09:00बजे रखा गया है। समारोह में महाराष्ट्र राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। हलांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नई अजनी पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 26102-अजनी-पुणे सुबह 09:50बजे अजनी रेलवे-स्टेशन से छूटकर रात के 09:50बजे पुणे स्टेशन पहुंचेघी। 26101-‘पुणे-अजनी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 06:25बजे पुणे स्टेशन से छूटकर शाम को 06:25बजे अजनी स्टेशन पर आयेगी। यह ट्रेन वर्धा बड़नेरा अकोला शेगांव भुसावल जलगांव मनमाड़ कोपरगांव अहमदनगर तथा दौंड कार्ड लाइन रेलवे-स्टेशन पर रूकते हुए चलेगी।


