
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, मंगलवार 12 अगस्त-: आडाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने चैनल पार्टनर हवाई अड्डा एनर्जी सॉल्यूशन्स लिमिटेड के माध्यम से प्राइमरसरी सर्विसेज एलएलसी के साथ मिलकर इंडामर प्राइवेट लिमिटेड का सौ प्रतिशत अधिग्रहण कर लिया है। आईडीपीएल नागपुर स्थित इंजीनियर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड का संचालन करती है। इसमे तीस टन क्षमता वाली अत्याधुनिक ग्रीन प्लीट सुविधा है। यहां पर एकसाथ 15 विमानो की सुधार रखरखाव की भी क्षमता है। नागपुर एयरपोर्ट स्थित इस हाईटेक एमआरओ केंद्र में लांग चेक हैवी मेंटनेंस मरम्मत विमान पेंटिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इसमे हैंगर प्रशासनिक कार्यालय तथा प्राइमरसरी के साथ 50-50 साझेदारी वाली आधुनिक सुविधाक्षएं भि शामिल है। यह अधिग्रहण भारत को दुनिया के प्रमुख एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने में एक अहम कदम भी है। यह प्रोजेक्ट भारत को वर्ल्ड क्लास एविएशन सर्विसेज इको सिस्टम मे बदलने तथा ग्लोबल मार्केट मे उसकी स्थिति मजबूत करने मे सहायता करेगी। अडाणी समूह का लक्ष्य है कि भारत मे एक वन टॉप सर्विस प्लेटफार्म तैयार करना, जहां कि विमानन कंपनियों को सभी प्रकार की मरम्मत रखरखाव अपग्रेडेशन सेवाएं एक ही जगह पर प्राप्त हो सके। नागपुर की भौगोलिक और बेहतर कनेक्टविटी कम परिचालन लागत इस एयरलाइंस के लिए रणनीतिक रूप से और अधिक लाभकारी स्थान प्रदान करती है



