A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*प्रखंड कार्यालय गोपीकांदर में प्रखंड स्तरीय सप्ताहिक जनता दरबार सम्पन्न*

*प्रखंड कार्यालय गोपीकांदर में प्रखंड स्तरीय सप्ताहिक जनता दरबार सम्पन्न*

 

प्रखंड कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सप्ताहिक जनता दरबार सम्पन्न हुई। जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने किया। आज की जनता दरबार में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, पेंशन, आपूर्ति, आवास तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कुल 53 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें से 35 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। बाकी 18 आवेदनों का निष्पादन हेतु कार्य प्रगति पर चल रहा है। बहुत जल्द ही सभी आवेदनों का निष्पादन का कार्य पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, बीपीआरओ उमेश साह, बीपीओ पवन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी माईकल हेंब्रम, सी आई सुधांशु सुमन, कर्मचारी पुष्पा मुर्मू, सहायक अभियंता शालिम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, रोजगार सेवक सनातन हांसदा, कालिदास मुर्मू सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!