उत्तर प्रदेशबस्ती

शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु बस्ती में पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

अजीत मिश्रा (खोजी)

।।शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु बस्ती में पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण।।FB IMG 1755666337329

👉संजय कुमार बने SHO भेजे गए लालगंज।

👉चौकी प्रभारी गाँधी नगर से नगर SO बने विश्व मोहन राय।

👉 विवादित SHO नगर से सोनहा SHO बने चंदन कुमार।

👉SO दुबौलिया से मुंडेरवा SO बने प्रदीप कुमार सिंह।

👉कप्तानगंज SO बने आलोक श्रीवास्तव।

👉छावनी थाना से दुबौलिया SHO बने के0 के0 शाहू।

👉असनहरा चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह।

बस्ती। शान्ति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत 04 निरीक्षकों एवं 08 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

     जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए किए गए इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!