
रामगढ़: राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने हेतु खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 का प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को बालक मध्य विद्यालय रामगढ़ खेल मैदान मे मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल व शिक्षा विभाग से बीपीओ आनन्द शंकर मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।बुधवार के खेल मे यु-19 बालक 3000 मी. दौड़ मे सोनातन टुडू, जित कोड़ा, रंजीत कोल,यु-17 मे ढेना टुडू अमीन हेंब्रम,यु-19 बालिका मे सुंदरी सोरेन,सुनीता हसदा,सोनामुनि मुर्मू यु-17 मे शर्मिला टुडू,अंजलि टुडू, बसंती मरांडी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।इन खेलो के अलाव अंडर 14 ,अंडर 17 व अंडर 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के लिए 100 मी.,200 मी, 400मी, 800 मी रेस, रिले रेस, जेवलिन थ्रो, गोला फेक, डिस्कस थ्रो, लोंग जम्प, हाई जम्प के खेल सम्पन्न कराये गए।वहीं बता दें की गुरुवार को कबड्डी, खोखो का आयोजन होगा। प्रखंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः जिला स्तर,प्रमंडल स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान होगा।मौके पर कृष्ण कुमार मिश्रा प्रखंड साधन सेवी रामगढ़, नजीसूल हक प्रखंड साधन सेवी रामगढ़, आनंद एंथोनी बेसरा स.शि., हृदय कुमार मंडल स.शि., सुभाष चंद्र बास्की स.शि., वासिल टुडू स.शि., सुनील कुमार मुरमू स.शि., स्टीफन मुर्मू स.शि., प्रेम हेंब्रम स.शि., रोज लिली मुर्मू स.शि., मीनू मरांडी, हीरालाल राय व अमित कुमार रिसोर्स शिक्षक बीआरसी रामगढ़ व अन्य उपस्थित रहे।