
लगातार मनरेगा में हो रहे फर्जीवाड़े और अनियमितताओं पर अब जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मीडिया में लगातार आ रही खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ा कदम उठाया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी नौ विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों (BDO) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, फर्जीवाड़ा या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को जांच कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाएगी, उनके खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।
लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया की पड़ताल के बाद प्रशासन की सख्ती से अब अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।





















